रायपुर. भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों का इंदौर रवानगी शुरू हो गया है. भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के 300 से अधिक नेता शामिल शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत, डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री अमरजीत चावला समेत अन्य नेता आज इंदौर रवाना हुए.
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, बहुत बड़े लक्ष्य के साथ पदयात्रा कर रहे हैं. देश में इकाइयों को तोड़ने का क्रम चल रहा है. प्रजातांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का काम हो रहा है. विभिन्न जाति, धर्म के लोग लड़ रहे हैं. भाईचारे का अभाव है. इसके लिए ये पदयात्रा की जा रही है. पदयात्रा के जरिए बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर फोकस होगा.
असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर की गई टिप्पणी पर मंत्री सिंहदेव ने कहा, इनकी आदत बन गई है राहुल गांधी जो भी करें, ट्विटर पर उन्हें गिराने का प्रयास किया जाता है. वे किसी और के बारे में तो नहीं लिख रहे. बीजेपी के लिए राहुल गांधी बड़ी चुनौती है, इसलिए उन्ही को टारगेट किया जाता है. भारत जोड़ो यात्रा की इस पहल ने राहुल गांधी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है. वे बेहद परिश्रम कर रहे.
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले मंत्री शिव डहरिया ने कहा, राहुल गांधी के नेतृव में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. ये यात्रा सद्भावना और शांति का प्रतीक है. हर व्यक्ति राहुल गांधी के जुड़ना चाहता है. यहां हिटलरशाही शासन चल रहा है. कांग्रेस के नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता.

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन