लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को बड़ा फैसला हुआ है. आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज शहरों में अब पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है. प्रयागराज, गाजियाबाद और आगरा को पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है. कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया. ऐसे में अब प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा में पुलिस कमिश्नर होंगे.
अब यूपी के कुल 7 शहर ऐसे हैं, जहां पर पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में पहले से पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था लागू है. इसके अलावा योगी कैबिनेट में कुल 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी. जिसमें नगर विकास, पर्यटन, आवास विभाग के कई प्रस्ताव पास हुए हैं.
बता दें कि योगी सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को सीएम हाउस 5 कालीदास पर हुई. सभी कैबिनेट मंत्री करीब 10 बजे यहां पहुंच गए थे. बैठक में विधानसभा के अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर सबसे पहले चर्चा हुई. इसके बाद यूपी के 3 बड़े शहरों में कमिश्नरेट सिस्टम का प्रस्ताव रखा गया.

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन