सूरजपुर. कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने प्रतापपुर विकासखंड के खड़गवा कला आदर्श गौठान का निरीक्षण किया। स्व. सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गोठान में किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। स्व. सहायता की महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में विभिन्न आजीविका गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक लाभ ले रही हैं। गौठान से उत्पादित सब्जियां स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन के लिए भेजी जाती है। कलेक्टर सुश्री आरा ने सरपंच, सचिव एवं महिला स्व सहायता समूह के कार्यों की सराहना कर बधाई दी एवं निरंतर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने राज्य शासन की मंशा अनुसार गौठान में गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौठान में बहुउद्देशीय गतिविधियां नियमित संचालित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा कार्यक्रम की जानकारी ली। गौठान की महिलाओं ने बताया कि रीपा के अंतर्गत अंडा उत्पादन, मशरूम, बेकरी, सुगंधित तेल की गतिविधियां की जाएंगी जिसके लिए नए महिला स्व. सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने मुर्गी शेड, बटेर शेड, बकरी शेड, मशरूम शेड, रईस कम फ्लोर मिल शेड का अवलोकन किया एवं सभी प्रोडक्ट को बेहतर मार्केट मिले इसके लिए सी मार्ट से लिंकेज करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने महिलाओं को हल्दी, केला, अदरक, मशरूम उत्पादन एवं अन्य सब्जियों को उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया।
खड़गवा कला आदर्श गौठान के महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान में मौसम के आधार पर टमाटर, लौकी, खीरा, आलू, बरबटी, तोरई, हल्दी, भिंडी, गेंदा फूल आदि लगाया जाता है जिससे आर्थिक लाभ मिल रहा है। गौठान में उत्पादित सब्जियों को आसपास के प्राथमिक ,माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित मध्यान्ह भोजन के लिए सप्लाई किया जाता है।
कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से समस्याओं के संबंध में भी अवगत हुई तथा महिलाओं ने बिजली एवं कुछ क्षेत्र में पानी की समस्या से अवगत कराया कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
इस दौरान एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, तहसीलदार श्री तेजू यादव, जनपद पंचायत सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन, मनरेगा एपीओ डॉ के एम पाठक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
LPG Cylinder वालों के लिए बड़ा अलर्ट! PNG कनेक्शन होने पर आ सकता है नोटिस, सरकार ने शुरू की सख्ती
Scalp Itching in Summer: गर्मियों में सिर में बढ़ रही है खुजली? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, जानिए राहत के आसान उपाय
Welcome to the Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ की फेक फिल्म’ वाला दावा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, अक्षय कुमार की टीम ने मचा दिया धमाल