रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ (भोगाली) बीहू एवं उगादी पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, उगादी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

More Stories
धमतरी में IPL सट्टे का भंडाफोड़, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त
भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर 1 लाख का जुर्माना और स्कूल संचालन पर रोक
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार