रायपुरः छत्तीसगढ़ में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने 19 सदस्यीय प्रांतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम के संयोजक पूर्व विधायक सौरभ सिंह को बनाया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद जिस टीम की घोषणा की है। पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

भाजपा द्वारा पंचायत चुनावों के लिए सोमवार को घोषित प्रदेश समिति के संयोजक सौरभ सिंह बनाए गए हैं। 19 सदस्यीय इस समिति में भरत लाल वर्मा, जगन्नाथ पाणिग्राही, राजा पांडेय, अखिलेश सोनी, नीलकण्ठ टेकाम, निरंजन सिन्हा, ललित चन्द्राकर, श्रीमती शालिनी राजपूत, आशाराम नेताम, श्रीमती अलका चन्द्राकर, सतीश लाटिया, रामकुमार भट्ट, दीपक म्हस्के, डॉ. किरण बघेल, वैभव बैस, अनुराग अग्रवाल, सुनील पिल्लई, आकाश विग को समिति का सदस्य बनाया गया है।

More Stories
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार
Heatstroke Alert! लू के 5 खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय, जानें तुरंत क्या करना चाहिए!
क्या दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है ‘बेबी नंबर 2’? एक क्रिएटिव पोस्ट से मचा तहलका!