July 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

दुर्घटनाग्रस्त फैक्ट्री से तीन और शव निकाले गए, जांच जारी

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में साइलो के गिरने से राखड़ में दबे एक इंजीनियर का शव मिला है इसके अलावा दो मजदूरों के शवों को सुबह तक ढूंढकर निकाला गया।
लगातार 40 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने अंजाम दिया। इस तरह से इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
साइलो के नीचे दबे मिले शवों की पहचान बिलासपुर के सरकंडा निवासी इंजीनियर जयंत साहू के अलावा दो मजदूर अवधेश कश्यप और प्रकाश यादव के रूप में हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स, बिलासपुर भेजा गया है।
इसके पहले एक मजदूर मनोज धृतलहरे को घायल अवस्था में घटना स्थल से निकाला गया था,जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।