रायपुरः राजधानी के आधे इलाके में आज शाम जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रावणभाठा फिल्टरप्लांट में आई खराबी की वजह से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आज खराब एनआरव्ही वाल्व बदले जाने का काम किया जाएगा। जिसकी वजह से 6 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस कारण शाम को घरों में पानी सप्लाई नहीं होग। 150 एमएलडी प्लांट के 29 ओवरहेड टैंक, नया 80 एमएलडी प्लांट के 4 ओवरहेड टैंक से आंशिक रूप से जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। 10 जनवरी को सुबह नियमित पानी सप्लाई होगी।
इन इलाकों में प्रभावित होगी जल आपूर्ति
9 जनवरी को सुबह 6 से दोपहर 12 तक 6 घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है। एनआरव्ही वाल्व बदलने के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से संध्याकालीन जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। 10 जनवरी को सुबह उक्त टंकियों से नियमित जल प्रदाय व्यवस्था दी जाएगी।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर