नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए रानी लक्ष्मीबाई के महत्वपूर्ण योगदान पर उन्हें याद किया हैं।
श्री मोदी ने ट्वीट किया, “ हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।”
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “ रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। हमारे देश के लिए उनके साहस और महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वह औपनिवेशिक शासन के अपने दृढ़ विरोध के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
श्री मोदी ने लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के लिए पिछले वर्ष इसी दिन किए झांसी के अपने दौरे की तस्वीरें भी साझा कीं।

More Stories
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश