एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के निर्माताओं ने गुरुवार को इसके पहले गीत ‘जेहदा नशा’ को रिलीज किया है, इस गाने ने आते साथ धूम मचा दिया है. गजब का ड्रेसअप और मूव्स से भरे इस गाने में Nora Fatehi गजब ढा रही हैं
बता दें कि आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक झलक शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “#JedhaNasha एक बार फिर आप पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार है
इस गाने को अमर जलाल, आईपी सिंह, योहानी और हरजोत कौर ने शानदार तरह से गाया है. इस सॉन्ग को अमर जलाल और बल्ला जलाल ने लिखा है. यह गाना एक डांसिंग ट्रैक है जिसमें आयुष्मान खुराना और Nora Fatehi ने बेहतरीन डांस किया है. दोनो ऑफ व्हाइट कलर का ड्रेस पहना है.
गाने में Nora Fatehi वाइट कलर की वन पीस पहनी है, जिसमें वह गजब ढा रही हैं. वहीं आयुष्मान ने वाइट कलर का पेंट और शर्ट पहने हुए हैं. इस गाने के अलावा फिल्म में मलाइका अरोड़ा भी आइटम नंबर करते नजर आएंगी
आपको बता दें, यह फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में लगने को तैयार है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माए गए हैं. फिल्म निर्माताओं ने इस थ्रिलर फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर को अन्वील किया था. जिसे दर्शकों से भारी रिएक्शन मिला है. अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्मित, इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी लीड में नजर आएंगे

More Stories
आधी रात वन विभाग का बड़ा एक्शन! ओमनी वैन में भरकर ले जाई जा रही साल लकड़ी जब्त, चालक फरार
ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचता था तस्कर, ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में फरार आरोपी गिरफ्तार
संवाद से समाधान – हितग्राहियों को फोन पर दी जा रही आवेदन निराकरण की जानकारी