महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई!
धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
रायगढ़ जिले के एमजी कॉलेज खरसिया रायगढ़ में 12 नवंबर को आयोजित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रायगढ़ सेक्टर में धरमजयगढ़ महाविद्यालय की तीन छात्राएं रंजीता किंडो आश्रिता खलखो एवं यशोदा यादव अनेक विधाओं में प्रथम स्थान पर रही।
बता दें इन प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।पहली बार महाविद्यालय की छात्राओं का राज्य स्तर पर पहुंचने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस बी लकरा, टीम के कोच राजेश कुमार बंजारे व मैनेजर अक्षय कुमार सिदार एवं महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं को जीत पर बधाई दी है,एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?