शाजापुर. मध्यप्रदेश के शाजापुर नेशनल हाईवे पर रोजवास टोल प्लाजा में BJYM कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। अब तक इस पर मामला दर्ज नहीं हुआ है।
हाथों में लाठी डंडा लिये टोल प्लाजा के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले युवक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते 40 से अधिक युवाओं की फौज टोल प्लाजा पहुंच गई और टोल कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही टोल प्लाजा के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की घटना हुई है। मक्सी थाना गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी फरियादी की ओर से थाने मे शिकायत नहीं की गई है।

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?