रायपुर. कांग्रेस की ओर से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी को प्रत्याशी घोषित करते ही, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारेगी.
जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं. स्वर्गीय मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री भाभी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नहीं उठता था. पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए कार्य करेंगे.

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?