अधेड़ ने 2 लड़कियों संग एक साथ एक ही मंडप पर शादी रचा ली। धूमधाम से संपन्न हुई इस शादी के गवाह सैकड़ों लोग बने। मंदिर प्रांगण में हुई शादी को लेकर लोगों में कौतूहल भी दिखा। मामला झारखंड के देवघर जिले का है। बता दें कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में ये अनूठी शादी संपन्न हुई। दिलचस्प है कि दोनों लड़कियां शादी से खुश थीं।
लिव-इन में रहने के दौरान हुए थे बच्चे
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों से एक साथ शादी रचा रहे अधेड़ ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का रहने वाला है। बताया कि उसका दोनों लड़कियों से बीते कुछ वर्षों से अफेयर चल रहा था। वो लड़कियों के साथ लिव-इन में भी रहा करता था। लिव-इन में रहने के दौरान बच्चे भी हो गए। आखिरकार परिजनों की सहमति पर उसने दोनों से एक साथ ही शादी रचाने का फैसला किया।
पत्नियों ने शादी पर खुशी जताई
हैरानी की बात है कि दोनों लड़कियों में से किसी ने भी इस प्रकार हो रही शादी पर आपत्ति नहीं जताई। कहा कि हमें कोई परेशानी नहीं है। शादी से हमलोग खुश हैं। बता दें कि शख्स कोलकाता में रहकर काम करता है।

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?