भोपाल, राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले मध्यप्रदेश प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राजधानी भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया।
इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान और संग्रहालय के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संग्रहालय से जुड़ी सभी जानकारियां दीं।
कई स्थानों पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू संग्रहालय प्रतिनिधियों से कई प्रश्न भी पूछती नजर आईं।
राजधानी भोपाल का जनजातीय संग्रहालय देश-प्रदेश की जनजातियों से जुड़ा संग्रहालय है, जहां इस समुदाय की जीवनशैली, लोककलाओं, खेलों और दिनचर्या को कलाकृतियों के माध्यम से बारीकी से प्रदर्शित किया गया है।

More Stories
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या सच में सेहत को होता है नुकसान
आराध्या बच्चन केस में हाईकोर्ट का बड़ा सवाल: क्या बच्चन परिवार का सरनेम और साख भी ‘ट्रेडमार्क’ है?