रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शौंडिक समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधि मण्डल ने राजधानी रायपुर में 11 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय शौंडिक सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर शिवरतन प्रसाद गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता और सुरेश प्रसाद गुप्ता सहित शौंडिक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
MLA ईश्वर साहू पर उठे सवाल: 1 करोड़ के 120 कंप्यूटर खरीदी मामले में कमीशनखोरी के आरोप, बिना मांग स्कूलों में भेजने का दावा
भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्रवाई पर लगी रोक
आरंग में बाढ़ का कहर, घर में फंसे एक ही परिवार के 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू; महानदी उफान पर