July 31, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक, दिल्ली में हुई चर्चा

रायपुर। आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को आनन-फानन में बुलाया गया। दोनों आज ही दिल्ली पहुंचे। प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन पहले से दिल्ली में थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी बैठक में हैं।