अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर पुलिस गिरफ्त में
आरोपियों के कब्जे से 04 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 80000 रुपयें की जप्त
ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना करने निर्देश दिए गए थे
आज दिनांक 23.12.24 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक काले रंग बिना नम्बर वाली मोटरसाइकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से महासमुंद की ओर जा रही है। उक्त सूचना पर Anti Narcoties Task Force की टीम व पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम सिरपुर नाका उड़ीसा बॉर्डर के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) निलेश साव, पिता अश्विनी साव, उम्र 22 वर्ष साकिन मरार गली, तालापारा , बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ ग) , 2) राजकुमार बारीक, पिता राजेंद्र बारीक, उम्र 25 वर्ष साकिन महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ ग) का होना बताये। जिससे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।
वाहन के पीछे बैठा व्यक्ति काले रंग का बैग पकड़ा हुआ था जिसमें 04 पैकेट रखा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 भूरे रंग कि टेप से टैपिंग किया हुआ कुल 04 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 80000 रूपये व काला कलर का होंडा कम्पनी का एसपी साइन 125 मोटर साईकिल कीमती 60000 रूपये जुमला कीमती रूपये व एक मोटरोला कंपनी का मोबाईल कीमती 10000 रु व नगत 500 रु को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और छत्तीसगढ में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्यवाही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force एवं थाना बलौदा की टीम के द्वारा की गई है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ