रायपुर । खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के 11वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 24 और 25 दिसंबर को किया गया है। मनोहर गाैशाला के ट्रस्टी डाॅ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल, जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के डायरेक्टर सुनील मानसिंहका, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ऑफ रिसर्च डॉ. विवेक त्रिपाठी और जीवदया रत्न अवार्ड से सम्मानित प्रीति मालू नवसारी (गुजरात) उपस्थित रहेंगी।
पहले दिन निकलेगी भाव यात्रा
डॉ. अखिल जैन ने बताया कि पहले दिन 24 दिसंबर को जीरावला पार्श्वनाथ प्रभु की संगीतमय भाव यात्रा शाम 7.15 बजे निकाली जाएगी। प्रसिद्ध विधिकारक पंकज चोपड़ा द्वारा भाव यात्रा एवं पूजन कराया जाएगा। दूसरे दिन 25 दिसंबर को जीरावला पार्श्वनाथ प्रभु की पंच कल्याणक पूजा सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। दोपहर 12.15 बजे से दीव दया पर गोष्ठी होगी।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक