जशपुर. बच्चों के खेल-खेल में आग एक बड़ा हादसा हो गया. बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी. आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई. बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया. यह घटना कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली की है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.

जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे. इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया. वहीं आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई. वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है. मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली है. वहीं आग से मृतक बच्चे के पिता भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस एवं दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ