दुर्ग। भिलाई में एक घर में अचानक आग लग गई. आगजनी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई. आग इतना भीषण था की घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नगद, सोने के जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए. यह घटना न्यू कृष्णानगर की है.

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है. मकान मालिक हीरावन साव ने बताया कि घटना के समय घर में केवल उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थी. अचानक आग लगने के बाद वे कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. मोहल्ले के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक पेटी में रखे कैश, जेवर और सर्टिफिकेट पूरी तरह जल चुके थे.

हीरावन साव की बेटी ने बताया कि उन्होंने कल ही बंधन बैंक से 1 लाख 20 हजार रुपये का लोन लिया था, जो पेटी में रखा हुआ था. इसके अलावा, घर में सब्जी व्यापार से जुड़ी रकम भी थी. घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

More Stories
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने भी हेलमेट पहनना किया अनिवार्य
बेटे के साथ मिलकर गांजा बेच रही थी महिला, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा
सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर ब्रेक, आदेश जारी