नयी दिल्ली, युवा कांग्रेस ने गुरुवार को यहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि श्री शाह अपने बयान के लिए माफी मांगें वरना संगठन के कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतर कर देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे के अनुसार संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और उन्होंने वहां विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया, लेकिन पुलिस ने कडी बैरिकेडिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नियत बाबा साहब अम्बेडकर और संविधान विरोधी है। श्री शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है और ये सब पूरी दुनिया ने देखा है। बाबा साहब का अपमान देश सहन नहीं कर सकता इसलिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता श्री शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “सदन में बाबा साहब का अपमान करने के लिए श्री शाह देश से माफ़ी मांगे। लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगे प्लेकार्ड लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिब ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नियत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और संविधान विरोधी है। श्री शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है और ये सब पूरी दुनिया ने देखा है। बाबा साहेब का अपमान देश सहन नहीं कर सकता इसलिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता श्री शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “सदन में बाबा साहब का अपमान करने के लिए श्री शाह देश से माफ़ी मांगे। लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगे प्लेकार्ड लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक