शनिवार को न्यायालय सरायपाली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत की उक्त 03 खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयको के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे।
उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 (क) के तहत विद्युत चोरी के मामले, सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए सरायपाली न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इसी प्रकार खण्डपीठ क्रमांक 09 श्रीमती शोभना कोष्टा प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में प्री-लिटिगेषन संबंधीत मामलों में विद्युत संबंधित 27 प्रकरण, दावा के 04 प्रकरण , अबिटेशन के 06 प्रकरणों में, क्रीमीनल अपील 01 में कुल 68,74,885 रुपया, निराकरण किया गया, श्रीमती नामिता मिंज भास्कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली के न्यायालय में प्रिलिटीगेसन के 06 प्रकरणों में 11,14,000 रुपये ,367 समरी के मामले में 01,27,300 एवम , IPC ke 10, धारा 258 द. प्र. स. के तहत 3, धारा 138 के तहत 03 प्रकरणों में 14,92,000 रुपये का निराकरण किया गया तथा श्री विनय कुमार साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट सरायपाली के न्यायालय में IPC के 14, तथा धारा 138 के 01 प्रकरणों में 1,50,000 के राशि साथ निराकरण किया गया।

More Stories
प्रेमी जोड़े ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, युवक की मौत, युवती गंभीर
बिलासपुर ‘बादाम मामले’ वाली अफसर पर नया वीडियो वायरल, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार