दुर्ग आरपीएफ पोस्ट के एक एएसआई को सस्पेंड किए जाने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक एएसआई के घर शादी है और वो छुट्टी में था, लेकिन उसने एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी ली, जिसकी सूचना उन्होंने पूर्व में अपने उच्च अधिकारियों को दी.
लेकिन साहब तो साहब है… उन्होंने वाट्सअप मैसेज भेजकर उसे सस्पेंड किए जाने का फरमान जारी कर लिया. इतना ही नहीं एएसआई सस्पेंशन के दौरान अपने घर भी न आ सके इसके लिए उसे हाजरी के लिए दल्लीराजहरा में उपस्थित होने कहा गया.
अब सवाल ये है कि क्या ये सजा है ? या मनमानी ? सूत्र बताते है कि उक्त एएसआई ने सिर्फ एक दिन की अतिरिक्त सूचना ली थी, जबकि दुर्ग आरपीएफ पोस्ट में आलम ये है कि यहां 1-1 महीने बीत जाते है तो भी स्टॉफ को रेस्ट और सीआर नहीं मिलता है, ऐसी कई खबरें लल्लूराम ने प्रकाशित की थी.
आरपीएफ के उच्च अधिकारियों के ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके है, जिसमें अपनी ड्यूटी के बाद लाठी न रखने पर भी सैलरी काटने जैसे मामले बिलासपुर जोन से पिछले दिनों आए थे, लेकिन उक्त स्टॉफ ने अपनी समस्या आईजी के समक्ष रखी, जिसके बाद उसकी समस्या का समाधान हुआ था.

More Stories
प्रेमी जोड़े ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, युवक की मौत, युवती गंभीर
बिलासपुर ‘बादाम मामले’ वाली अफसर पर नया वीडियो वायरल, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार