लोक निर्माण विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा!
लोक निर्माण विभाग, उप संभाग सरायपाली के कार्यों की जांच में अधिकारी पहुचे.
विभाग द्वारा बजट के आधार पर संधारण मरम्मत एवं रंगाई पुताई में करीब 50 लाख की लागत से कार्य कराया गया था.
उक्त कार्य की जांच में आजकल 11 दिसम्बर 2024 को रायपुर pwd विभाग से 04 सदस्यीय जांच टीम के द्वारा जांच की गई जिसमें उक्त संबंधित कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर होने की सम्भावना है.
उक्त शासकीय भवनों की रंगाई-पुताई, मरम्मत भी नहीं किया गया, साथ ही अहाता को भी जस का तस रहने दिया, ब्लॉक कॉलोनी ADJ Quarter के बगल में 3 सालों से बंद पडे भवन का भी काम दर्शाया गया है.
शिकायतकर्ता द्वारा उक्त संधारण मरम्मत एवं रंगाई पुताई कार्यों की जांच /भौतिक सत्यापन करने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा कि शासकीय राशि, शासकीय योजना में भ्रष्टाचार करने वाले सम्मिलित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ शासन शासकीय सेवा अधिनियम की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने कहा है.

More Stories
अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा
बस्तर में स्वास्थ्य अभियान की रफ्तार ने बदल दी तस्वीर, सुदूर अंचलों में बढ़ा लोगों का भरोसा!
हाईकोर्ट ने खारिज की IAS रानू साहू के रिश्तेदारों की याचिकाएं, ईडी ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति!