अहमदाबाद. कांग्रेस की गुजरात इकाई ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) का एक नेता महिलाओं को चुनाव में टिकट दिलाने के बहाने उनका ”यौन शोषण” कर रहा है।
इसके बाद आप ने यहां पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में एक शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि आरोप लगाते समय जिस वीडियो का जिक्र किया गया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
कांग्रेस ने आप नेता के खिलाफ आरोप लगाने के लिए एक गुजराती समाचार चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो का हवाला दिया और एक संवाददाता सम्मेलन में इस क्लिप को चलाया।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रवक्ता प्रगति बेन अहीर ने कहा कि गुजरात के लोग गुजराती गौरव और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को नहीं बख्शेंगे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र