नई दिल्ली. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। काफी समय से दोनों इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली दोनों लाइफ की इस नई जर्नी को साथ में एंजॉय करने वाले हैं। बता दें कि अगस्त में बिपाशा और करण ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने एक्ट्रेस की बेबी बंप की फोटोज शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वैसे उससे पहले से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खूब खबरें आ रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने तब कुछ नहीं कहा। वह कई इवेंट्स और पार्टीज में नहीं जाती थीं।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने कहा था कि वह और करण कोविड से पहले बेबी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दोनों ने इस आइडिया को तब ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने फिर ट्राई किया और फिर एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं।
बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था कि उनकी फिजिकली एक्टिव प्रेग्नेंसी नहीं रही है और उनका रुटीन भी काफी बदल गया था। लेकिन करण इस दौरान काफी सपोर्टिव रहे। करण उन्हें कुछ भी नहीं करने देते थे क्योंकि वह जानते थे कि बिपाशा अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं प्रेग्नेंसी के दौरान। वह उनके मूड स्विंग्स भी अच्छे से हैंडल करते थे और ज्यादा से ज्यादा समय बिपाशा के साथ बिताते थे।

More Stories
विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज
BPCL कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, कलाई की नस कटी हुई
मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी बनाए गए शैलाभ साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी