July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

झारखंड सरकार: हेमंत कैबिनेट में 11 मंत्री, रांची में आज होगा शपथ ग्रहण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार (5 दिसंबर) को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार दोपहर 12.30 बजे नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची स्थित राजभवन के अशोक उद्यान में होगा।  

हेमंत सोरेन की तीसरी सरकार में 11 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। राजभवन में शपथ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायकों को एक घंटे पहले राजभवन बुलाया गया है।

प्रो. स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद और फिर कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में अकेले सीएम पद की शपथ ली थी।