रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नशे की दवा एवं सामग्री बेचने वालों पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं, ऐसे दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर नशे के सामानों की बिक्री करने वालों पर कड़ी निगरानी करें और नियमित रूप से जांच करें। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएं, ताकि लोग इस बुरी लत से दूर रहे। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप