श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कापरेन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र की घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान शुरु हुई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और एक आतंकवादी मारा गया। तलाशी अभियान अभी जारी है।
विजय कुमार , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर, ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि विदेशी आतंकवादी कामरान भाई कुलगाम शोपियां क्षेत्र में सक्रिय था।

More Stories
Gold Price 1947 vs 2026: आजादी के वक्त ₹88 का था 10 ग्राम सोना, ₹5,000 लगाए होते तो आज कितनी होती कीमत?
भारत में ही खेलेगा भारत, फिर भी मेजबान होगा अफगानिस्तान! जानिए T20 सीरीज का खर्च कौन उठाएगा और कमाई किसकी होगी
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय