नांदेड़. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पांचवे दिन नांदेड़ जिले के अर्धपुर के पास दाभाड़ से सुबह छह बजे शुरू हुई।
श्री राहुल ने कल शाम को नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया था।
कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार पदयात्रा मकत पारदी , अर्धपुर में श्री किशोर स्वामी फार्म हाउस पर दस बजे पहुंचेगी। वहां विश्राम किया जाएगा।
बाद में पदयात्रा नांदेड़ जिले के हडगांव तालुका के चोरंबा फाटा, हिंगोली-कलामनुरी चोरम्बा से चार बजे फिर से शुरू होगी और शाम सात बजे हिंगोली जिले में प्रवेश करेगी।
उन्होंने बताया कि हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के दत्ती गांव में सूर्यवंशी फार्म में रात्रि विश्राम होगा।

More Stories
Gold Price 1947 vs 2026: आजादी के वक्त ₹88 का था 10 ग्राम सोना, ₹5,000 लगाए होते तो आज कितनी होती कीमत?
भारत में ही खेलेगा भारत, फिर भी मेजबान होगा अफगानिस्तान! जानिए T20 सीरीज का खर्च कौन उठाएगा और कमाई किसकी होगी
राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय