अवैध धान परिवहन पर कार्रवाही लगातार जारी..
धान से लादे ट्रक को जब्त कर मंडी के सुपुर्द किया गया
महासमुंद – सरायपाली :
अनुविभागीय अधिकारी (IAS) नम्रता चौबे के निर्देशन में आज सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने बिना दस्तावेजों के धान ले जा रहे एक ट्रक को जप्त कर मंडी के सुपुर्द किया है.
अवैध धान परिवहन पर अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन कर रहा है। तत्पश्चात, जांच टीम ने कार्रवाही करते हुए ट्रक को रोका और दस्तावेज मांगे, परंतु चालक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इस मामले में प्रशासन द्वारा ट्रक को जब्त कर मंडी में सुरक्षित रखा गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (IAS) नम्रता चौबे —
अवैध परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी, और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि जिले मे कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन मे धान खरीदी की सभी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।
खाद्य अधिकारी अजय यादव के अनुसार जिले में 130 समिति के माध्यम से 182 उपार्जन केन्द्रो मे धान खरीदी की जाएगी । उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा निर्धारित अनुमानित खरीदी 9,96,248 मे.टन के विरुद्ध 11,28,540 मे.टन की खरीदी की गई थी। इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 12,45,963 मे.टन अनुमानित धान उपार्जन का लक्ष्य प्रदान किया गया ।
धान खरीदी हेतु 06 विशेष जांच दल का गठन तहसीलवार किया गया है। जिसमे तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, मंडी निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक होंगे!
जिले भर में 16 चेक पोस्ट अंतर्राज्यीय एवं अतिरिक्त पुलिस 05, वन जांच चौकी 02 के माध्यम से भी निगरानी किया जाएगा। जिले मे कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक