शासन को सालों से बार बार पत्र व्यावहार कर मौखिक आश्वासन से थक चुके हैं.
सरायपाली :
विकासखंड सरायपाली से करीब 8km की दूरी पर ग्राम पंचायत भिखापाली है जिसका आश्रित ग्राम कोकडी है जहां के ग्रामीण पुलिया नहीं होने के चलते शासन प्रशासन से त्रस्त हो चुके हैं.
कल सोमवार ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने जा रहे हैं. ग्रामीण जन ग्राम कोकडी से पैदल नाला होते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली को ज्ञापन देने पहुंचेंगे.
ज्ञात हो कि आश्रित ग्राम कोकडी की आबादी करीब 2000 है. मूल काम खेती करना और सब्जी भाजी उगा कर व्यापार करना है. ग्रामीण रोजाना सब्जी बेचने saraipali इसी पूल को पार कर आते हैं. एक पूल नहीं होने से बारिश में 10 km घूम कर ग्राम चकरदा होते हुए सरायपाली आते हैं.
ग्रामीण बंसी लाल, माधव पटेल, पंच मोतीलाल, गणेश राम, hemkumar, mayaram पटेल सहित दर्जनों ग्रामीण लिखित में आवेदन दिया है.

More Stories
ट्रेफिक सिंग्नल में प्रतीक्षा करने वालों को अब तेज धूप व बारिश में नहीं होगी परेशानी चौक-चौराहों में बनेंगे प्रतीक्षा शेड
दिव्यांग छात्र मडड़ाराम को सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका, उत्साह से भरपूर
महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का हमला, बीजेपी पर महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप