April 21, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

स्वर्गीय अरुण गड़तियां जी के स्मृति में किसान नेता तरुण गड़तियां द्वारा प्रदत्त पुरूस्कार

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम विजयी जटाकन्हार,  द्वितीय टीम लोहारपाली से 

सरायपाली :

विगत 9 नवंबर को, ब्लॉक के ग्राम खोखेपुर में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि किसान नेता श्री तरूण गढ़तिया एवं विशिष्ट अतिथि केशव बरिहा सरपंच प्रतिनिधि गेर्रा से थे। स्व. अरूण गढ़तिया की स्मति में मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिया !

प्रथम पुरस्कार जय मां महामाया कबड्डी समिति की तरफ से 100001 ₹ एवं द्वितीय पुरस्कार 7001 ₹ श्री स्वर्गीय अरुण गड़तियां के स्मृति में श्री तरुण गड़तियां द्वारा प्रदत्त किया गया. 

फाइनल मैच जटाकन्हार और लोहारपाली के मध्य खेला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार जटाकन्हार एवं दितीय पुस्कार लोहारपाली रही। मुख्य अतिथि श्री गढ़तिया ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं निकलती है और यही खेल प्रतिभाएं देश विदेश में अपने क्षेत्र अपने गांव का नाम रोशन करती है। इस अवसर पर संजय रथ, हेमकुमारी भोई, अनिता भोई आदि उपस्थित थे।