नांदेड़. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के कप्सीगुम्फा से गुरुवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरु की।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यात्रा में समाज के सभी वर्गो के लोग हिस्सा ले रहे हैं और यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
श्री गांधी कृष्णानूर एमआईडीसी इलाके में रात भर रुकने के बाद नांदेड़ के चंदसिंह पहुंचेंगे और फिर महती फाटा, मार्तला, काकंडी, जवाहरनगर और तुंफा फाटा जाएंगे।
श्री गांधी शाम को नांदेड़ शहर पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा ग्यारह नवंबर को हिंगोली जिले में प्रवेश करेगी।

More Stories
आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक जनसुनवाई एवं शिविर का आयोजन
घर की खुदाई में मिले निखात को विजय कुम्हार ने कलेक्टर को सौंपा
हाथ में गीता, आंखों में नई जिंदगी का सपना… 15 अगस्त से पहले रायपुर जेल से 9 आजीवन कैदी रिहा, भावुक कर देने वाला VIDEO