रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की।
उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।

More Stories
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा ला रहे थे तस्कर, खरसिया में 52 किलोग्राम गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरेंडर पर रोक, सीबीआई को नोटिस जारी