July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह पन्नू ने दी भारतीय विमान को उड़ाने की धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर हवाई यात्रियों को धमकी दी है. खबर है कि पन्नू ने 1 नवंबर से 19 नवंबर के बीच एयर इंडिया से भारत की यात्रा न करने की अपील की है. यह धमकी खास तौर पर ऐसे समय आई है जब एविएशन लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. रविवार को भी इन धमकियों से कई उड़ानें प्रभावित हुईं.

पन्नू ने यात्रियों को 1 नवंबर से 19 नवंबर के बीच Air India की फ्लाइट में यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है. पन्नू ने पिछले साल भी इस तरह की धमकी दी थी. कहा जाता है कि चेतावनी खासतौर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दी गई थी, क्योंकि 23 जून 1985 में एयर इंडिया के बोइंग विमान में विस्फोट हुआ था, जिसका संबंध खालिस्तानी चरमपंथियों से था.

विभिन्न सोशल मीडिया पोस्टों ने बताया कि एअर इंडिया, अकासा एयर, इंडिगो,विस्तारा, स्टार एयर, स्पाइसजेट, अलायंस एयर की 30 से अधिक घरेलू और विदेशी उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है. , जिसके तार खालिस्तानी चरमपंथियों से जुड़े थे.

शनिवार तक भारतीय विमानन कंपनियों की कम से कम 70 उड़ानों में बम धमाका होने की धमकी दी गई थी, लेकिन ये सभी धमकियां बाद में अफवाह बन गईं.