सागर. कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मस्थली बारदोली सूरत गुजरात में आयोजित हुई। 13वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, तीसरी फेडरेशन कप और 14वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता में सागर के कूडो खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। 24 से 31 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में सागर के खिलाड़ियों ने 84 मेडल जीते हैं।
इस प्रकार प्रतियोगिताओं में सागर के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाते हुए 36 गोल्ड, 21 रजत और 27 कांस्य पदक पद जीते हैं। विजेता कूडो खिलाड़ियों के सागर लौटने पर सम्मान और स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश कूडो टीम के 111 खिलाड़ियों ने कूडो एसोसिएशन के प्रेजिडेंट डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व में हिस्सा लिया।
मध्यप्रदेश टीम के कोच प्रदेश सचिव हरिकांत तिवारी और शुभम राठौर थे। प्रदेश की टीम में सागर के 51 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
कूडो खेल को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। केंद्रीय शासन की नौकरियों में कूडो खेल के खिलाड़ियों को आरक्षण मिलने लगा है। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन फिल्म कलाकार अक्षय कुमार ने बारदोली में आकर कूडो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान फेडरेशन के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. एजाज खान आदि मौजूद थे।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र