नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी।
श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, “गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर देश तथा विदेश में रह रहे सभी देशवासियों और विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”
श्री धनखड़ ने धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘सिख पंथ के आदि गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आप जैसे आध्यात्मिक सचेतकों के मार्गदर्शन से ही भारत ने विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठा पायी। एक सुहृद, सौहार्दपूर्ण, समावेशी समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आपकी बाणी आज भी अनुकरणीय है। ’’
वहीं श्री मोदी ने ट्वीट किया, “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।”

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र