रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की आज बलौदाबाजार से शुरुआत हुई. पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया है, उसके लिए पछतावा होना चाहिए. इस यात्रा में उन्हें अन्याय का हिसाब देना चाहिए.
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एससी वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इंवॉल्व थी. लोग भूले नहीं है कि किस तरह से गरीबों को आवास से वांछित रखा गया, क्योंकि उनके चेहरे नहीं चमक रहे थे. पिछली सरकार शराब घोटाले में संलिप्त रही.
उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर महादेव सट्टा एप बनाया, जिसमें तत्कालीन सरकार के मुखिया इंवॉल्व थे. पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बना रखा था. इसके अलावा वहीं झारखंड मुख्यमंत्री के करीबी पर दर्ज एफ़आईआर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी शिष्य को समझाने गए थे. अब गुरुजी जेल के रास्ते में है, तो शिष्य भी जेल के रास्ते में जाएंगे.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक