छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि कल दिनांक 24.09.24 मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चेंबर भवन में चेंबर सदस्यता दिवस एवं साथ ही चेंबर इकाई सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।

छत्तीसगढ़ चेंबर महामंत्री श्री अजय भसीन जी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी चेंबर अध्यक्ष माननीय अमर पारवानी जी के जन्मदिन के अवसर पर चेंबर भवन में चेंबर सदस्यता दिवस का आयोजन ‘‘गर्व से गौरव की ओर‘‘ के नारे के साथ किया गया है साथ ही चेंबर इकाइयों द्वार किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु चेंबर इकाई सम्मान समारोह भी रखा गया है जिसे लेकर प्रदेश भर के व्यापारियों में उल्लास का माहौल है एवं जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।
कार्यक्रम में समस्त चेंबर कार्यकारिणी सहित चेंबर इकाई, व्यापारिक संगठनों एवं प्रदेश भर के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक