August 2, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

लोहे का नया बिजली खंबा जंक लगकर हुआ जर्जर, विभाग स्टीमेट बनाने में व्यस्त!

बड़ी दुर्घटना होने की आशंका 

अधिकारी संज्ञान लेते नहीं – वार्ड वासी 

सरायपाली//नारायण सान :

लोहे का खंबा जर्जर होने की स्थित मे , जागरूक आम जन विभाग में complaint करने बावज़ूद अधिकारी संज्ञान नहीं लेते कहा जा रहा है. विभाग बड़े हादसे के इन्तेज़ार में हैं यह बात मोहल्ले वासियों का कहना है…

मामला वार्ड क्रमांक 11, नूरानी चौक का है जहां लोहे का बिजली खंबा नीचे से जंक लग कर सड़ चुका है और गिरने की पूरी पूरी संभावना है. 

इसी बात को लेकर वार्ड वासी कई बार अधिकारियों को बतला चुके हैं बावज़ूद विभाग गहरी नींद में है!

जानकार बताते हैं कि करीब 25 फीट ऊंचा खंबा लगे हुए 5 साल हुए होंगे, इतना मजबूत खंबा कैसे सड़ रहा है समझ से परे है?

ज्ञात हो कि इसी प्रकार विकासखंड के कई क्षेत्रों मे बिजली खंबा का टूटना , झुकना दिखाई दे रहा है, लेकिन विभाग की लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है!

ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी अधिकारियों कर्मचारियों को नहीं है social media के साथ साथ कई बार आम जन , मीडिया द्वारा समय समय पर बताया जाता है , विभाग के complaint नंबर पर दर्ज कराया गया है, बावज़ूद कोई संज्ञा लेने तत्परता नहीं दिखाया जाता. 

विकासखंड अन्तर्गत कई ग्रामों में खंबा गिरने , तार टूटने से बीते कुछ सालों से कई लोगों की जान भी जा चुकी है!

बिजली की आँख मिचोंली हो या लो वोल्टेज की समस्या —

क्षेत्र वासी पिछले कई महीनों से परेशान हैं, कल शनिवार शाम को भी क्षेत्र के अंतर्ल , तोषगाँव, गोहेरापाली पंचायत में रात भर बिजली गुल रही जिससे आम जन वा महिला बच्चे गर्मी व मच्छरों के कारण रतजगा कर ने मजबूर नजर आए. रविवार सुबह विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुधार कार्य किया गया जिससे सुबह करीब 9 बजे के आसपास बिजली प्रवाह हुई.

DE CSEB SARAIPALI – महेश नायक- ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, बिजली खंबे के replacement के लिए estimate बनाने बोला गया है , जल्द ही इसे बदला जाएगा.