शहडोल। शहडोल के साथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। लग्जरी कार में उड़ीसा से यूपी गांजा की खेप लेकर जा रहे गांजा तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गए गांजा तस्करों के पास से 17 लाख 40 हजार का गांजा और मशरूका जब्त किया है। इसके साथ ही तस्कर के एक सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं 3 सदस्य मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
उड़ीसा से गांजा लेकर शहडोल की ओर जा रही एक लग्जरी कार को जिले की खैरहा पुलिस ने कर्कटी रोड के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने गांजा लोड कार में 17 लाख कीमत की 176 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं कार चालक आरोपी शशि राज यादव को भी गिरफ्तार किया।
वहीं जंगल में मौके का फायदा उठाते हुए शशि पनिका, विकास जैसवाल मौके से फरार हो गया। गांजा तस्करी के मामले में जिले की खैरहा पुलिस ने कार चालक शशि राज यादव सहित शशि पनिका, विकास जैसवाल व अज्ञात गाड़ी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पकड़े गए गांजा व जब्त कार की कीमत 28 लाख के आस पास की बताई जा रही है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक