रायपुर । रायपुर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों नहाये गए हुए थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से मौत हो गई। पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अपना गार्ड तालाब का है।
जानकारी के अनुसार, दोनों मासूम नहाये गए हुए थे। इसमें से एक बच्चे का उम्र आठ साल और एक का उम्र दस साल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों बच्चे के यूनिफॉर्म और जूता तालाब के बाहर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई है। दोनों बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक