रायपुर । राज्य सरकार ने स्कूल-कालेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन की छुट्टी की सूचना जारी कर दी है।
इसके अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश छह-छह दिन का रहेगा। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर स्कूल-, बीएड-डीएड कालेजों व अन्य के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
दशहरा: 7 से 12 अक्टूबर 2024 तक छह दिन ।
दीवाली: 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक छह दिन।
शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर 2024 छह दिन।
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिन।
कुल : 64 दिन का अवकाश रहेगा।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक