दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी एक हिस्से में भूकंप आने की खबर है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि झटके हल्के थे. Earthquake का केंद्र पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में था, जहां इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई.
इस प्रकार का भूकंप मध्यम श्रेणी में आता है और इससे नुकसान की संभावना होती है. उत्तर भारत के जम्मू, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भी भूकंप का असर देखा गया.
पाकिस्तान के अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा से लेकर पंजाब तक झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 आंकी गई है. इस भूकंप का केंद्र डेरा गाजी खान के पास माना जा रहा है. यह भूकंप धरती से 10 किलोमीटर नीचे थे, जिसके चलते ऊपर तीव्रता कम देखी गई है.
भारत, पाकिस्तान या अफगानिस्तान समेत कहीं से भी किसी तरह के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. इस भूकंप के झटके दिल्ली, पश्चिम यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई राज्यों में महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार भूकंप आने का समय 12:58 मिनट दर्ज किया गया है. सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6 से कम रहे तो ज्यादा खतरा नहीं रहता है. लेकिन इस भूकंप का केंद्र जमीन से ज्यादा नीचे नहीं था, ऐसे में यह खतरनाक भी हो सकता था. फिर भी अब तक कहीं से भी जान या माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 नहीं बल्कि 5.4 थी. इसका असर पाकिस्तानी पंजाब के ज्यादातर शहरों में दिखा है. इनमें मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके लगे हैं. वहीं खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर के अलावा स्वात घाटी, उत्तरी वजीरिस्तान आदि भी भूकंप आया है. बता दें कि 29 अगस्त को भी भूकंप आया था, जिसका केंद्र अफगानिस्तान में पाया गया था.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक