राजनांदगांव. शिक्षक दिवस के दिन नशे में धुत आरक्षक ने बाइक सवार शिक्षक को हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी
से ठोकर मार दी. इस घटना में शिक्षक के एक पैर की हड्डी टूट गई. वहीं शिक्षक के साथ बाइक पर सवार अन्य व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरक्षक का नाम महेंद्र मंडावी है. शराब कि नशे में आरक्षक ने तुमड़ीबोड थाना क्षेत्र के गांव टप्पा में हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से बाईक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें सेमरा डोंगरगढ़ के तिलईरवार स्कूल के सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ सोनिश्रि पाटिल को गंभीर चोटें आई है. फिलहाल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक