कांकेर। पुलिस विभाग के एक आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।
आरक्षक का नाम जागृत भंडारी है जो लोहत्तर थाना में तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक जागृत भंडारी पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहा करता था। गुरुवार सुबह अचानक उसने सर्विस एसएलआर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि जवान ने आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया है इसका खुलासा नहीं हो सका।
एएसपी मनीषा ठाकुर ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घायल जवान को भानुप्रतापपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक