रायपुर। खेल-युवा मंत्री टंक राम वर्मा ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री वर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन हमें अपने देश के महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्म जयंती का स्मरण कराता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मंत्री वर्मा ने कहा कि एक शिक्षक अपने छात्रों में आदर्श, सच्चाई, आत्मबल, नैतिक बल, ईमानदारी, लगन और मेहनत की मशाल जलाते हैं और उन्हें समाज में सफल जीवन जीने की राह दिखाते हैं।
इसके साथ ही शिक्षक दिवस पर उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि युवा पीढ़ी को किताबी ज्ञान के साथ साथ भारतीय सभ्यता, संस्कार एवं परम्परा की शिक्षा अवश्य दें क्योंकि जीवन में एक शिक्षित और संस्कारवान जीवन ही सफलता दिलाता है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक