April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जतायी आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटे गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद,गौरेला पेंड्रा मारवाही, जांजगीर-चंपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ति, सूरजपुर ,सरगुजा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सारंगढ़ ,बिलाईगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.