अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रामभक्तों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। दरअसल, अयोध्या हाईटेक टेक्नोलॉजी से अभेद्य किला बनेगी। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे है। भगवान राम की नगरी में 1324 जगहों पर सीसीटीवी लग चुके हैं। इन कैमरों को ITMS कंट्रोल रूम से जोड़े जा चुके हैं। अयोध्या की सड़कों से लेकर गलियों तक मॉनिटरिंग की जा रही है।
अयोध्या में राम भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शहर को अत्याधुनिक हाई-टेक सुरक्षा उपायों से सुदृढ़ कर रही है। अयोध्या को व्यापक सीसीटीवी निगरानी में रखने के लिए शहर में 1324 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस नई पहल का उद्देश्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और पूरे शहर में स्वच्छता बनाए रखना है।
बेहतर निगरानी के लिए सभी कैमरे ITMS कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं। सरकार की कोशिश है कि अयोध्या में सड़कों से लेकर गलियों तक व्यापक निगरानी सुनिश्चित की जा सके। आपको बता दें कि 8.49 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत अब तक 1324 सीसीटीवी कैमरे जुड़ चुके हैं।

More Stories
प्रेमी जोड़े ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, युवक की मौत, युवती गंभीर
बिलासपुर ‘बादाम मामले’ वाली अफसर पर नया वीडियो वायरल, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार